Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में सर्विस क्लब,अपन क्रिकेट एकेडमी व स्पोर्ट्स क्लब विजयी.

मोतिहारी : सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में आज ग्रुप B,C,D का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब और गांधी मैदान के ग्राउंड 2 और 3 पर खेला गया स्पोर्ट्स क्लब में सर्विस क्लब ने जी के स्पोर्ट्स ब्लू को दो विकेट से हराया सर्विस क्लब के एजाज के हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया ।

दूसरा मैच गांधी मैदान के ग्राउंड दो पर एमजेके और सुगौली के बीच खेला गया जिसमे अपन क्रिकेट एकेडमी की टीम सात विकेट से जीत दर्ज की मैन आफ़ द मैच अपन क्रिकेट एकेडमी के फ़रहान को दिया गया ।

तीसरा मुक़ाबला गांधी मैदान के ग्राउंड तीन पर स्पोर्ट्स क्लब और जीके स्पोर्ट्स रेड के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स क्लब की टीम 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जीके स्पोर्ट्स रेड के तरफ़ से प्रिंस ने 4 विकेट लिए।

जबाब में खेलने उतरी जीके स्पोर्ट्स रेड की टीम 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गईं स्पोर्ट्स क्लब 13 रन इस मुकाबले को जीत लिया ।स्पोर्ट्स क्लब के राजेश सहनी के संदार गेंदबाजी करने पर मैन ऑफ़ दी मैच घोषित किया गया ।इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने मीडिया को दी ।अम्पायर की भूमिका में कुमार राज हरप्रीत सिंह थे ।

मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे ।

Post Comment