मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में स्टेडियम क्रिकेट क्लब ने अजहर इलेवन को 5 विकेट से हराया।
मधेपुरा : जिला क्रिकेट लीग अंतर्गत खेले गए ग्यारहवें मैच में स्टेडियम क्रिकेट क्लब ने अजहर इलेवन को 5 विकेट से हराया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अजहर इलेवन की टीम ने 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन बनाए जिसमें ऋतिक ने 55 रन अतहर ने 37 रन और विवेक ने 22 रनो का योगदान दिए जबकि स्टेडियम के गेंदबाज अमृत ने 3 विकेट हिमांशु और विष्णु ने 2 -2 विकेट हासिल किए।

जवाब में खेलते हुए स्टेडियम क्रिकेट क्लब ने अमृत के शानदार 91 रन सत्यम के 38 रन और अक्षत के 27 रन की सहायता से 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।अजहर इलेवन के गेंदबाज अंकित ने 2 विकेट तथा आयुष और स्मिथ ने 1-1 विकेट अर्जित किए।

आज के मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए अमृत को दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका में मनोज गुप्ता और अमरनाथ पोद्दार तथा स्कोरर की भूमिका विश्वनाथ निभा रहे थे।
मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारी गण और क्लब के सदस्य उपस्थित थे।अध्यक्ष महोदय ने बताया कि कल का मुकाबला एम सी सी और यंग स्टार कटैया के बीच खेला जाएगा।



Post Comment