Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग में अपन क्रिकेट एकेडमी, यंग इलेवन ब्लू व जीके स्पोर्ट्स रेड विजयी

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग का ग्रुप B,C,D का मैच आज स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब और गांधी मैदान में खेला गया ।

गांधी मैदान ग्राउंड 2 पर अपन क्रिकेट एकेडमी ने चकिया क्रिकेट क्लब को 65 रनों से हराया मैन ऑफ़ दी मैच अपन क्रिकेट एकेडमी के विराट शर्मा को दिया गया वही दूसरा मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में यंग इलेवन ब्लू ने सिकरगंज क्रिकेट क्लब को 228 रनों विशाल अंतर से हराया जिसमे यंग इलेवन के नासीस ने 93 और सचिन ने 83 रन बनाए मैन ऑफ़ दी मैच नासीस को दिया गया ।

वही तीसरा मैच गांधी मैदान के ग्राउंड 3 per ek रोमांचक मुक़ाबले में जीके स्पोर्ट्स रेड ने इंडियन क्रिकेट एकेडमी को एक विकेट से हराया ।जीके स्पोर्ट्स रेड के हर्षित उसके संदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार बरिए खिलाड़ी सुबोध कुमार द्वारा दिया गया ।इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने मीडिया को दी।

मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment