Loading Now
×

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में एम सी सी ने कटैया को 98 रनों से हराया।

मधेपुरा :मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत बी एन मंडल स्टेडियम में खेले गए मैच में एम सी सी ने कटैया को 98 रनों से हराया।आज के मैच में एम सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 270 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें मनीष ने 72 रन रोहित 48 गोपाल 39 रनों का योगदान दिया।और कटैया के गेंदबाज अंशु 4 विकेट आशीष 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में खेलने उतरी कटैया टीम ने सभी विकेट खोकर 172 रनों पर सिमट गई।जिसमें संजीव ने 48 रन और राहुल ने 41 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली लेकिन लक्ष्य से दूर रह गई। एम सी सी के गेंदबाज शाकिब ने 3 विकेट विश्वनाथ और प्रियांशु ने 2 -2 विकेट प्राप्त किए।

आज के मैच का मैन ऑफ द मैच मनीष को 72 रन की शानदार पारी के लिए दिया गया।आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में अमरनाथ पोद्दार और सुशील झा तथा स्कोरर विश्वनाथ थे।

मौके पर जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा के सभी पदाधिकारी गण और पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे।कल का मुकाबला निहालपट्टी क्रिकेट क्लब और बी एन मंडल एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

Post Comment