Loading Now
×

नालंदा जिला सीनियर और अंडर 23 कैम्प हेतु बी डिवीज़न खिलाड़ियों का चयन ट्रायल।

नालंदा : आज दिनांक 14 फ़रवरी 2026 को स्थानीय एन सी ए मैदान, बड़ी दरगाह, बिहारशरीफ़ में नालंदा जिला सीनियर तथा अंडर 23 टीम हेतु चयन ट्रायल संपन्न हुवा। ट्रायल में नालंदा जिला बी डिवीज़न क्रिकेट लीग में निबंधित खिलाड़ियों का चयन ट्रायल लिया गया।

इस चयन ट्रायल में चार सदस्ये चयन समिति जिसमे पूर्व सीनियर खिलाड़ी संजय कुमार उर्फ़ पिंटू दा संयोजक सहयोगी सदस्य के रूप में पूर्व सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी शंकर सिंह, मो असलम उर्फ़ गुड्डू तथा एस एम जावेद इक़बाल मौजूद रहे।

बी डिवीज़न लीग क्लब से 11 खिलाड़ियों मो अयान अरमान, अंकित राज, हर्षिद्र आर्या, सत्यम, रिशु कुमार, कुंदन कुमार, अर्णव कुमार, संस्कार राज, हर्ष राज, राकेश कुमार, नीरज कुमार यादव का चयन कैंप हेतु किया गया है।

चयन ट्रायल में नालंदा जिले के 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, चयन प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु परवेज़ मुस्तफा, हैदर अली, सिद्धार्थ आनंद बावा, मनीष राज, विकास मयूरेश्वर इत्यादि मौजूद रहे।डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा लीग निबंधन की जाँच के उपरांत खिलाड़ी कैंप कर सकेंगे।

 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment