डीपीएस ईस्ट पटना ने वाई सीसी को 4 विकेट से हराया
पटना : वाईसीसी और डीपीएस ईस्ट पटना के बीच खेले गए मुकाबले में डीपीएस ईस्ट पटना ने वाईसीसी को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुई वाई सीसी की टीम ने सचिन व आयुष के 30-30 रन के मदद से 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए। गेंदबाजी में डीपीएस के ऋतुराज ने 2 विकेट झटके।

जबाब में उत्तरी डीपीएस ईस्ट पटना की टीम ने 13.4 ओवर में अंकित के 48 रनों के मदद से लक्ष्य को 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेंदबाजी में वाई सीसी के रूद्र को 4 विकेट मिले।




Post Comment