नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग में डॉ सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब 44 रनो से जीता
नालंदा : आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित नालंदा जिला ए डिवीज़न सीनियर क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला डॉ सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब बनाम लिटिल स्टार क्लब के बीच खेला गया।

इस मुकाबले में डॉ सरस्वती देवी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 199 रन बनाएं जिसमें अमित ने 52 रन सूरजभान 51 रन और राजामणि ने 29 रन बनाए।लिटिल स्टार क्लब की ओर से गेंदबाज श्याम ने चार विकेट लिए और विनीत ने दो विकेट अपने नाम किया।
जवाब में खेलने उतरी लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब की टीम के ओपनर विनीत कुमार 68 रन तथा शशि 51 रन की अच्छी शुरुआत दी फिर भी लिटिल स्टार क्लब ये मैच 44 रनो से हार गयी।डॉ सरस्वती देवी क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश तथा दिव्यांश ने तीन तीन विकेट लिया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा अंकित राज विकास मयूरेश्वर विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे इन्पायरिंग की भूमिका सीनियर अंपायर परवेज़ मुस्तफा पप्पू तथा अभिषेक ने निभाया।मैच के मैन ऑफ द मैच विनीत कुमार को दिया गया।



Post Comment