मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में जे पी सी सी ने यंग स्टार सिंहेश्वर को 49 रनों से हराया।
मधेपुरा : जिला क्रिकेट लीग अंतर्गत खेले गए मैच में जे पी सी सी ने यंग स्टार सिंहेश्वर को 49 रनों से हराया।जे पी सी सी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए।जिसमें ओंकार ने 51 रन हेमंत 45 रन और स्मिथ राज 22 रनो का योगदान दिए। यंग स्टार सिंहेश्वर के गेंदबाज आशीष कुलदीप और सुबोध ने 1-1 विकेट हासिल किए।

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए सिंहेश्वर की टीम ने अभिरंजन के 43 रन आशीष के 24 रन और अनिकेत के 18 रन के सहारे सभी विकेट खोकर 166 रन ही बना पाए। जे पी सी सी के गेंदबाज ओंकार ने 4 विकेट सत्यम ने 3 विकेट और हेमंत ने 2 विकेट लिए।आज का मैन ऑफ द मैच ओंकार को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में अमरनाथ पोद्दार और मनीष तथा स्कोरर की भूमिका विश्वनाथ निभा रहे थे।मौके पर जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा के सभी पदाधिकारी गण मौजूद थे।



Post Comment