Loading Now
×

किशनगंज जिला क्रिकेट लीग में टारगेट क्रिकेट अकादमी 13 रनों से विजयी

किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2024-25 ए डिविजन का मुकाबला टारगेट क्रिकेट अकादमी बनाम S Y C C Sr के बीच 35-35 ओवरों का मैच रूईधासा मैदान में खेला गया.

टॉस टारगेट क्रिकेट अकादमी के कप्तान ईनाम ने जीत पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.1 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 136 ही रन बना सकी जिसमें आकाश झा ने 34 रन शौर्य कुमार ने 16 रन एवं आबिद ने 11 रनों का योगदान दिया वही से S Y C C Sr की ओर से गैंदवाजी करते हुए प्रशांत ने 3 विकेट हिटलर ने 2 विकेट आमिर ने 2 एवं मोनू ने 2 विकेट हासिल किया।

136 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी S Y C Sr 14.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी जिसमें विकाश ने 33 रन दिव्यांश ने 32 रन एवं सूर्यमं ने 25 रनों का योगदान दिया वहीं टारगेट की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए ईनाम जमील ने 5 विकेट नैरित ने 4 विकेट एवं राहुल ने 1 विकेट हासिल किए।

5 विकेट लेने वाले टारगेट क्रिकेट अकादमी के ईनाम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज के अम्पायर थे सुलेमान एवं जयदीप स्कॉरर गुलफराज।मौके पर टारगेट क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर बीर रंजन Sycc के मैनेजर राजा मलिक गणेश साह प्रिंस आदि मौजूद रहे ।

Post Comment