Loading Now
×

बीसीए सीनियर वनडे का आगाज कल से, बेगूसराय की टीम दानिश के कप्तानी में घोषित

  • सेंट्रल जोन बीसीए सीनियर वनडे(हेमन ट्रॉफी) का आगाज 20 फरवरी से।
  • भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे उद्घाटन। 
  • सेंट्रल जोन में बेगूसराय, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर और खगड़िया की टीम शामिल।

बेगूसराय : आज दिनांक 19 फरवरी को बेगूसराय क्रिकेट संघ के द्वारा प्रेस वार्ता किया गया गया। जिसमें बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार एवं सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने जानकारी दिया की बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में 20 फरवरी से 3 मार्च तक बीसीए सीनियर वनडे(हेमन ट्रॉफी) सेंट्रल जोन का मुकाबला खेला जाएगा।

जिसमें बेगूसराय सुपौल सहरसा खगड़िया और समस्तीपुर की टीम शामिल है। सेंट्रल जोन के मुकाबले का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा किया जाएगा। बीसीए के द्वारा भेजे गए सभी ऑफिसियल भी बेगूसराय पहुंच चुके हैं। सारे मुकाबले बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में ही खेला जाएगा। वही इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी एवं आयोजन समिति के संयोजक ने जानकारी दिया।

मैच का फिक्सचर कुछ इस प्रकार है:-

1. 20 फरवरी का मुकाबला सुपौल बनाम खगड़िया के बीच खेला जाएगा।

2. 21 फरवरी का मुकाबला सुपौल बनाम समस्तीपुर

3. 22 फरवरी बेगूसराय बनाम समस्तीपुर

4. 24 फरवरी सुपौल बनाम सहरसा

5. 25 फरवरी सुपौल बना बेगूसराय

6. 26 फरवरी बेगूसराय बनाम सहरसा

7. 28 फरवरी समस्तीपुर बनाम खगड़िया

8. 1 मार्च समस्तीपुर बनाम सहरसा

9. 2 मार्च खगड़िया बनाम सहरसा

10. 3 मार्च बेगूसराय बनाम खगड़िया के बीच खेला जाएगा।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया की हेमन ट्रॉफी सीनियर वनडे टीम के लिए बेगूसराय की टीम कुछ इस प्रकार है:-

1.दानिश आलम (कप्तान)

2.मुरारी कुमार

3.अतुल प्रकाश

4.शिवम राज

5.युवराज यादव

6. सुमन कुमार

7. पृथ्वीराज

8. निशित कुमार(उप कप्तान)

9. जयंत गौतम

10.देवराज कुमार

11.अमित राधे

12. सुधांशु

13. अभिषेक झा

14. सुमित कुमार

15.आयुष पासवान

16. नीतीश कुमार

17. सौरव सिंह

18. विक्रांत सिंह

19.अंकित कुमार

20. गुलशन कुमार

21. पुष्पम

22.हर्ष कुमार

23. सोनू कुमार

24. मो सिराज

25. ऋषिकेश भारती

टीम में शामिल है। वही बेगूसराय टीम मैनेजर के रूप में प्रतीक भानु और कोच के रूप में दिलजीत कुमार को चुना गया।

Post Comment