Loading Now
×

आयुष्मान का हरफनमौला प्रदर्शन,आईकेए की 42 रन से सीएबी को हराया

पटना : सीएबी क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में रोमांच और रन का संगम देखने को मिला. आईकेए और सीएबी के बीच हुए इस हाई-स्कोरिंग मैच में आयुष्मान जैन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले को एकतरफा बना दिया. उनके विस्फोटक शतक और कप्तान अमन कुमार के जिम्मेदार अर्धशतक की बदौलत आईकेए ने सीएबी को 42 रन से शिकस्त दी.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आईकेए ने निर्धारित 37 ओवर में चार विकेट खोकर 322 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. पारी की धुरी बने आयुष्मान जैन ने 101 गेंदों पर 20 चौकों की मदद से 109 रन की शानदार पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे. कप्तान अमन कुमार ने 53 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की बदौलत 52 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. टीम के स्कोर में अतिरिक्त 79 रन का भी अहम योगदान रहा.

322 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी की टीम ने भी जोरदार संघर्ष किया, लेकिन 33.4 ओवर में 280 रन पर सिमट गई. सीएबी की ओर से आर्यन सिन्हा ने 95 गेंदों में 20 चौके और एक छक्के की मदद से 113 रन बनाकर शानदार पारी खेली, जबकि चंदन कुमार ने 31 गेंदों में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए.

बल्ले से कमाल दिखाने के बाद आयुष्मान ने गेंद से भी असर छोड़ा. उन्होंने 2.4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए. शिवम ने छह ओवर में 46 रन देकर तीन और विराट वैभव ने आठ ओवर में 56 रन खर्च कर दो विकेट हासिल किए. हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आयुष्मान जैन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उनकी शानदार पारी और घातक गेंदबाजी ने आईकेए की जीत को यादगार बना दिया.

संक्षिप्त स्कोर
आइकेए: 37 ओवर में 322/4
बल्लेबाजी: आयुष्मान जैन 109, अमन कुमार 52, वेदांत वरुण 40, हर्षित राज 22, रौनक गुप्ता नाबाद 11, अतिरिक्त 79, कुमार आदित्य 1/28, अभिनव 3/45.

सीएबी : 33.4 ओवर 280/10
आर्यन सिन्हा 113, श्रेष्ठ सुमन 25, आर्यन राजपूत 16, अतिरिक्त 47, विराट वैभव 2/56, शिवम 3/46, वेदांत वैभव 1/3, आयुष्मान जैन 3/14.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment