BCA सीनियर वनडे क्रिकेट(मिथला ज़ोन):उद्धघाटन मुकाबले में सीतामढ़ी 6 विकेट से जीती
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पुरुष सीनियर वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया , जिसमें सीतामढ़ी की टीम ने शानदार 6 विकेट से जीत दर्ज की।

आज के इस मैच के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीतामढ़ी सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता श्री संजीव कुमार तथा खेल पदाधिकारी मो इस्लाम उपस्थित थे। खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन हेतु सांसद महोदय ने सभी को संबोधित करते हुए खेल के महत्व पर अपना अनुभव साझा किया वहीं स्टेडियम के निर्माण हेतु अतिरिक्त कोष एवं सहायता प्रदान करने की घोषणा की ।
विशिष्ट अतिथि अपर समाहर्ता सीतामढ़ी ने खिलाड़ियों को खेल के साथ साथ पढ़ाई के बीच सामंजस्य बिठाने की बात कही।इस अवसर पर संघ के सचिव श्री ज्ञान प्रकाश ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को एवं वरीय अधिवक्ता रामहृदय उर्फ मोहन जी तथा संयोजक श्री विवेक मिश्रा ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन सीईओ श्याम किशोर प्रसाद के द्वारा किया गया ।

इस मैच में सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 35 ओवर के निर्धारित मैच में अंकेश (2विकेट) , वैभव 2 , प्रियांशु 2 और राजेश झा के 2 विकेट की बदौलत मुजफ्फरपुर को 33वें ओवर में 121 रनों पर ऑलआउट कर दिया ।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम ने , सूरज यादव के सर्वाधिक 59 (64) नाबाद रनों की बदौलत 27वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुजफरपुर की तरफ से सर्वाधिक वासुदेव और विशाल ने सर्वाधिक 2-2 विकेट अर्जित किया । सीतामढ़ी के सूरज यादव को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। आज के इस मैच में अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा सुनील कुमार सिंह,बीसीए ऑब्जर्वर कुमार मृदुल तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभिषेक उपस्थित थे। शनिवार को मुजफ्फरपुर व शिवहर के बीच मुकाबला खेला जाएगा ।



Post Comment