BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : साकिबूल गणि के शानदार शतक से ईस्ट चम्पारण ने सारण को हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए।इसी में यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम, पटना में ईस्ट चम्पारण बनाम सारण के बीच खेला गया जिसमे ईस्ट चम्पारण ने 7 रन से जीत दर्ज की।

ईस्ट चम्पारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान सक़िबूल गनी ने 65 गेंद में 13 चौका 6 छक्का लगाकर नाबाद 114 रन बनाया। मनी कौशल कांत 33 रन और आशुतोष कुमार 29 रन बनाया।सारण की गेन्दबाजी में प्रशांत दवेन्द्र सिंह 10 ओवर 2 मेडन 46 रन 2 विकेट और अनूप बुधेश कुमार 10 ओवर 1 मेडन 44 रन 2 विकेट तथा विवेक और अमित को 1-1 विकेट मिला।

सारण ने 49.2 ओवर में 252 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रशांत कुमार सिंह 31 गेंद ने 2 चौके और 5 छक्का लगाकर 51 रन बनाया। अनूप बुधेश कुमार 41 रन और त्रियाम्बक राज ने 41 रन की पारी खेली।ईस्ट चम्पारण की गेन्दबाजी में मनी कौशल कांत ने 10 ओवर 1 मेडन 43 रन देकर 4 विकेट चटकाया। कप्तान सकिबूल गनी और आशुतोष को 2-2 विकेट और बदल कनौजिया को 1 विकेट मिला।



Post Comment