सेंट्रल जोन बीसीए सीनियर वनडे (हेमन ट्रॉफी)का भव्य आगाज,खगड़िया विजयी
- क्रिकेट के क्षेत्र में बिहार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है:- गिरिराज सिंह।
- सेंट्रल जोन का बेगूसराय में बीसीए सीनियर वनडे (हेमन ट्रॉफी) का हुआ भव्य उद्घाटन।
- खगड़िया ने सुपौल को 78 रन से हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में सेंट्रल जोन बीसीए सीनियर वनडे (हेमन ट्रॉफी) का हुआ भव्य उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहा की बिहार भी अब क्रिकेट के क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है यही कारण है कि बिहार के क्रिकेटर भी आईपीएल और देश स्तर पर अपना खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं बेगूसराय भी खेल के क्षेत्र में भी विकास की गाथा को लिख रहा है।

बेगूसराय के खिलाड़ी अब राष्ट्र पटल पर अपने जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। मैं बधाई देना चाहता हूं बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ को जिन्होंने इस तरह के आयोजन में अपनी भागीदारी मजबूती से दिखाई है। बीसीए द्वारा आयोजित सेंट्रल जोन मेंस सीनियर वनडे ( हेमन ट्रॉफी) में भाग ले रहे सारे टीम को ढेर सारी बधाई देता हूं साथ ही साथ मैं इनके उज्जवल भविष्य कि कामना करता हूं। इसके पूर्व बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह व सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर किया।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सदस्य कृष्ण मोहन पप्पू सुमित सनी अवनीश कुमार सोनू चंचल कुमार बाबुल कुमार नीतीश कुमार आयुष ईश्वर नंदन चौधरी प्रतीक भानु शोभित पासवान ललन कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।
वही आज के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने निर्धारित 45 ओवर के मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए 45 वे ओवर में 216 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें खगड़िया की ओर सर्वाधिक रन का योगदान किश्वर राजा ने 61 रन व गोलू ने 47 रन का योगदान दिया वहीं सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट विनीत आनंद ने 4 और निशांत कुमार ने 3 विकेट प्राप्त किया।
दूसरे पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम 37 वे ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गई। सुपौल की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान दिवाकर झा ने 57 और वीरेंद्र ने 34 रन का योगदान दिया वहीं खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट गोलू और विश्वा ने 3-3 विकेट प्राप्त किया। शानदार ऑलराउंड खेल के प्रदर्शन के लिए गोलू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश एवं आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार ने सयुक्त रूप से प्रदान किया। इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दिया की 21 फरवरी का मुकाबला सुपौल बनाम समस्तीपुर के बीच खेला जाएगा।



Post Comment