BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : औरंगाबाद ने कैमूर को 5 विकेट से हराया
सदिसोपुर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। इसी बीच कैमूर बनाम औरंगाबाद के बीच DN सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदिसोपुर में औरंगाबाद ने 5 विकेट से जोत दर्ज की।

कैमूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाया। बल्लेबाजी में विवेक प्रेम मोहन 70 गेंद में 5 चौका लगाकर 56 रनों कि पारी खेली। वसीम अली 42 और कप्तान विकास कुमार पटेल ने 24 बनाया।औरंगाबाद बाद कि गेन्दबाजी में प्रभात संजय सिंह 10 ओवर 1 मेडन 48 रन देकर 5 विकेट चटकाया। रंजीत, सुनील और नंदन को 1-1 विकेट मिला।

औरंगाबाद ने 45 ओवर में 5 विकेट पर 230 रन बना कर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में आयुष संजय राज 100 गेंद में 4 चौके लगाकर 55 रन बनाया। हर्ष राज पुरु ने 44 और हर्ष हरेंद्र गिरी ने 55 गेंद में 7 चौका 2 छक्का लगाकर 62 रन बनाया।
कैमूर की गेन्दबाजी में धनेश अरविन्द चौहान 10 ओवर 43 रन 3 विकेट और कप्तान विकास कुमार पटेल को 2 विकेट मिला।



Post Comment