BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : ईस्ट चम्पारण ने पश्चिम चम्पारण पूरी 9 विकेट से हराया.
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज पश्चिम चम्पारण बनाम पूर्वी चम्पारण ( यशवाना स्पोर्ट्स, विक्रम, पटना ) के बीच खेला गया जिसमे पूर्वी चम्पारण ने 9 विकेट से दर्ज की।

पश्चिम चम्पारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 233 रन बनाया। बल्लेबाजी में दिनेश कुमार साह 90 गेंद में 2 चौका और 2 छक्का लगाकर 65 रन बनाया। विश्वाजीत शैलेश शुक्ला 34 रन और कमरान शहाबुद्दीन ने 32 रन बनाया।पूर्वी चम्पारण कि गेन्दबाजी में मनी कौशल कांत 2 विकेट तथा मोहम्मद फैशल गनी, बदल मनोज कनौजिया, आशुतोष कुमार और सकिबूल गनी ने 1-1 विकेट चटकाया।

पूर्वी चम्पारण ने 36 ओवर में 1 विकेट पर 234 रन बनाया। बल्लेबाजी में युशुफ जहाँगीर नदीम ने 107 गेंद में 15 चौके और 3 छक्के लगाकर नाबाद 117 रन की पारी खेली। ऋतिक अशोक रंजन ने 105 गेंद में 9 चौका 3 छक्का लगाकर 94 रन बनाया।पश्चिम चम्पारण की गेन्दबाजी में योगेश्वर नरेंद्र कुमार को 1 विकेट मिला। बाक़ी किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिल पाया।



Post Comment