BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : कुमार श्रेय के शतक(211रन ) से जहानाबाद ने अरवल को हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। जहानाबाद बनाम अरवल के बीच मोईन-उल-हक़ स्टेडियम में जहानाबाद ने 193 रनों से जीत दर्ज की।

जहानाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 437 रन बनाया। कुमार अरबिंद श्रेय ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक लगाया। श्रेय ने 141 गेंद में 24 चौका और 8 छक्का लगाकर 211 रन बनाया। रजनीश रामप्रीत कुमार 67 गेंद में 6 चौका 2 छक्का लगाकर 57 रन, कप्तान संतोष नाथून कुमार 31 गेंद में 9 चौका लगाकर 53 रन बनाया और ऋषव अमीन रंजन ने नाबाद 33 रन की पारी खेली।

अरवल की गेन्दबाजी में लवकेश कुमार 10 ओवर 103 रन 2 विकेट, आयुष नोने 10 ओवर 105 रन 2 विकेट और आयुष रविशंकर ने 10 ओवर 57 रन 2 विकेट चटकाया।
अरवल ने 41.3 ओवर में 10 विकेट पर 244 रन बनाया। बल्लेबाजी में आयुष रविशंकर ने 55 गेंद में 9 चौका और 3 छक्का लगाकर 70 रन बनाया। कप्तान दिनेश कुमार गुप्ता ने 36 रन और सुमित नोने राज ने 40 रनों की पारी खेली।
जहानाबाद की गेन्दबाजी में जितिन कुमार यादव 6.3 ओवर 58 रन 3 विकेट राजू और गौतम को 2-2 विकेट तथा विस्वास और शशि को 1-1 विकेट मिला।



Post Comment