BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : लखीसराय ने जमुई को 6 विकेट से हराया.
भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज जमुई बनामा लखीसराय (संदिश कम्पउंड, भागलपुर) लखीसराय ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
जमुई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 10 विकेट पर 311 रन बनाया। बल्लेबाजी में विशाल राजेश कुमार 108 गेंद में 13 चौके 3 छक्का लगाकर 124 रन बनाया। MD आसिफ इक़बाल ने 37 और MD शमशाद तौफ़ीक़ ने 20 रन बनाया।

लखीसराय की गेन्दबाजी में अमन सुरेंद्र गोस्वामी, अभिषेक रामप्रवेश कुमार, शशि रंजन कुमार और उज्जवल उमेश पाण्डेय को दो-दो विकेट मिला तथा अनुकूल अमर सिंह और प्रणय संजय कुमार को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
लखीसराय ने 45.5 ओवर में 4 विकेट पर 312 रन बना कर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में आयुष विजय रंजन ने 119 गेंद में 25 चौका लगाकर 157 रन बनाया। अमित अशोक सत्यम ने 46 रन और कप्तान रवि राज कुमार ने 41 रन की पारी खेल कर जीत दिलाया।जमूई की गेन्दबाजी में शिव अनिल सिन्हा 10 ओवर 73 रन 2 विकेट, तथा कमलेश और अमन को 1-1 विकेट मिला।



Post Comment