बीसीए मेंस सीनियर वनडे में समस्तीपुर ने सुपौल को 247 रन से हराया।
बेगूसराय : सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे (हेमन ट्रॉफी)ट्रॉफी के आज दुसरे दिन का मुकाबला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में समस्तीपुर बनाम सुपौल के बीच खेला गया। जिसमें समस्तीपुर ने सुपौल को 247 रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 50 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। समस्तीपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान मो आलम ने 94 गेंद में 111 रन बनाए वही हरप्रीत ने 41 गेंद में 62 रन का योगदान दिया। सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट मो अशरफ ने 3 वहीं शोभित और मोहित ने 2-2 विकेट झटके।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम 44 वे ओवर में 155 रन बनाकर सिमट गई। सुपौल की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान वीरेंद्र ने 37 और दिवाकर ने 36 रन का योगदान दिया वहीं समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राहुल और सुमन ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। शानदार बल्लेबाजी करने वाले समस्तीपुर के मो आलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दिया कि 22 फरवरी का मुकाबला बेगूसराय बनाम समस्तीपुर के बीच खेला जाएगा। इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।



Post Comment