Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट संघ की नई जर्सी लॉन्च; सीनियर टीम किशनगंज से भिड़ने पूर्णिया रवाना

अररिया : स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम स्थित जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में रविवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अररिया जिला क्रिकेट संघ (ADCA) & मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल के निदेशक डॉ. संजय प्रधान ने जर्सी (Dress) का गरिमामय लोकार्पण किया गया। अररिया जिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल के ओर से ड्रेस दिए गए।

​मुख्य अतिथि और पदाधिकारियों की उपस्थिति

​ड्रेस का विमोचन मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल के निदेशक सह समाजसेवी डॉ. संजय प्रधान के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के तमाम आला पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संजय प्रधान ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए नई जर्सी केवल एक परिधान नहीं, बल्कि मैदान पर उनके आत्मविश्वास और जिले के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासित होकर खेलने की प्रेरणा दी।

​कल किशनगंज के खिलाफ महामुकाबला

​ड्रेस लॉन्चिंग के तुरंत बाद, अररिया मेंस सीनियर क्रिकेट टीम को ‘बी.सी.ए. सीनियर वनडे ट्रॉफी’ के अगले चरण के लिए पूर्णिया के लिए रवाना किया गया। अररिया की टीम कल यानी सोमवार को किशनगंज के विरुद्ध अपना महत्वपूर्ण मैच खेलेगी। यह मुकाबला पूर्णिया के विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर खेला जाना तय हुआ है। इस अवसर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास, सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष परवेज़ आलम, सत्येन शरण,ओम प्रकाश जयसवाल, अनामी शंकर, अश्वनी कुमार आदि ने

​विजयी आशीर्वाद के साथ

​स्टेडियम परिसर में मौजूद अररिया जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों ने 16 सदस्यीय टीम के खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर टीम को रवाना किया। पदाधिकारियों ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि टीम पूरी तरह संतुलित है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अररिया का परचम लहराएंगे।

​टीम की रवानगी के वक्त खिलाड़ियों के चेहरों पर जीत का संकल्प साफ झलक रहा था। पूर्णिया रवाना होने वाली टीम में जिले के उभरते और अनुभवी क्रिकेटरों का समावेश है।

​न्यूज हाईलाइट्स:

​स्थल: ADCA कार्यालय, नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया।

​विमोचनकर्ता: डॉ. संजय प्रधान (निदेशक, मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल)।

​मैच स्थल: विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड, पूर्णिया।

​विपक्षी टीम: किशनगंज बनाम अररिया।

Post Comment