BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी में सोनल के पंजे से औरंगाबाद ने बक्सर को 130 रनों से हराया।
सदिसोपुर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। जिसमे
औरंगाबाद बनाम बक्सर (DN सिंह क्रिकेट ग्राउंड सदिसोपुर ) मैच में औरंगाबाद 130 रनों से जीत दर्ज की।

औरंगाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.01 ओवर में 10 विकेट पर 242 रन बनाया। बल्लेबाजी में हर्ष पुरु 87 गेंद में 13 चौका लगाकर 86 रन बनाया, प्रिंस वर्मा ने 76 गेंद में 6 चौका लगाकर 63 रन और आयुष राज ने 76 गेंद में 4 चौका लगाकर 55 रन बनाया।बक्सर की गेन्दबाजी में सूर्या प्रताप सिंह 10 ओवर 57 रन 5 विकेट चटकाय। प्रकाश कुमार को 2 विजेता एवं अरुण आशीष और सौरभ को 1-1 विकेट मिला।

बक्सर ने 34.3 ओवर में 10 विकेट और 112 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रकश मिथिलेश कुमार 30 रन, निखिल ने 15 और आदित्य ने 11 रन बनाया।औरंगाबाद की गेन्दबाजी में सोनल सिंह राजपूत 8.3 ओवर 1 मेडन 19 रन 5 विकेट चटकाया। अंकुश को 2 विकेट एवं ज्योति चौहान, रंजीत और नंदन को एक एक विकेट मिला।



Post Comment