BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी में आयुष लोहरुका के शतक से दरभंगा ने सीतामढ़ी को हराया।
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पुरुष सीनियर वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , सीतामढ़ी व दरभंगा के बीच खेला गया , जिसमें दरभंगा की टीम ने शानदार 87 रनों से जीत दर्ज की।

इस मैच में सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । दरभंगा पहले बैटिंग करते हुए आयुष लोहरुका के 101 (116) रन, अल्तमिष के 69 (60) और भासवान के 43 (38) रन के बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 50 ओवरों में सीतामढ़ी को जीत लिए 298 रनों का लक्ष्य दिया। सीतामढ़ी की तरफ से सर्वाधिक प्रियांशु ने 3 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी के टीम महज 45.1 ओवर में सूरज के सर्वाधिक 74 रनों के बावजूद 210 रन ही बना सकी।दरभंगा की ओर से अनुराग ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। उनके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।
आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा सुनील कुमार सिंह,
बीसीए एडमिन नीरज सिंह राठौर, ऑब्जर्वर कुमार मृदुल तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभिषेक उपस्थित थे। सोमवार को शिवहर व दरभंगा के बीच मुकाबला खेला जाएगा ।



Post Comment