BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : आदित्य आनंद के शतक से वैशाली ने अरवल को हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। जिसमे वैशाली बनाम अरवल के बीच में मोईन-उल-हक़ स्टेडियम में वैशाली ने 72 रन से जीत दर्ज की।

वैशाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 10 विकेट पर 267 रन बनाया। बल्लेबाजी में आदित्या ए. आनंद 91 गेंद ने 11 चौका और 7 छक्का लगाकर 113 रन बनाया। अंकित राकेश कुमार ने 41 रन और आदर्श धर्मेंद्र कुमार ने 27 एवं अमन पप्पू कुमार ने 25 रन बनाया।

अरवल की गेन्दबाजी में आयुष रविशंकर 8.4 ओवर 1 मेडन 38 रन 4 विकेट, सुमित नोने राज 10 ओवर 1 मेडन 39 रन 3 विकेट तथा कप्तान दीपेश को 2 विकेट और शांतनु को 1 विकेट मिला।

अरवल ने 40.4 ओवर में 10 विकेट पर 195 रन बनाया। बल्लेबाजी में शुभ सिंह ने 55 गेंद में 6 चौका 2 छक्का लगाकर 60 रन बनाया। वेदांत यादव ने 36 और विवेक कुमार ने नाबाद 34 रन बनाया।
वैशाली की गेन्दबाजी में सूरज प्रमोद सोनी 9 ओवर 37 रन 4 विकेट, आकाश कुमार बुमराह 5 ओवर 46 रन 2 विकेट तथा आर्यन, आदित्य, कार्तिक और आदर्श को 1-1 विकेट मिला।



Post Comment