Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : मुंगेर ने लखीसराय को 1 विकेट से हराया

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। जिसमे लखीसराय बना मुंगेर (संदिश कंपाउंड भागलपुर) मैच में मुंगेर ने एक विकेट से जीत दर्ज की।

लखीसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 10 विकेट पर 244 रन बनाया। बल्लेबाजी में रवि सिंह ने 108 गेंद में 15 चौका लगाकर 109 रन बनाया। सुशांत सिंह 31 रन और गोपाल ने 29 रन की पारी खेली।मुंगेर की गेन्दबाजी में प्रशांत कुमार ने 8 ओवर 1 मेडन 45 रन 4 विकेट, गुलशन यादव 7.3 ओवर 1 मेडन 28 रन 3 विकेट चटकाया तथा कप्तान गोविन्द, विशाल और आनंद को 1-1 विकेट मिला।

मुंगेर ने 49.3 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन बनाया। बल्लेबाजी में सौरभ कुमार 75 गेंद में 7 चौका लगाकर 62 रन बनया, अभिषेक कुमार 99 गेंद में 8 चौका लगाकर 59 रन और विशाल सिंह ने 42 रन की पारी खेली।लखीसराय की गेन्दबाजी में भारत चित्तोडिया 9 ओवर 2 मेडन 62 रन 3 विकेट, प्रणय कुमार 10 ओवर 2 मेडन 36 रन 3 विकेट तथा रवि को 2 विकेट मिला।

Post Comment