बिहार दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को बाढ़ एनटीपीसी में किया गया सम्मानित
खगड़िया : नेशनल और जोनल दिव्यांग क्रिकेट टीम के चयन हेतु दिसंबर में बाढ़ एनटीपीसी के सहयोग से आयोजित बिहार दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में चयनित और पूर्वी जोन दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में उपविजेता रही बिहार दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को बाढ़ एनटीपीसी के जनरल मैनेजर और अधिकारिओं द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 22 फरवरी को किया गया और आगामी नेशनल टूर्नामेंट के लिये सुभकामना दिया गया।

इस सम्मान समारोह में बाढ़ एनटीपीसी के Head of project shri Satya Rama Krisna, Head of O&M Shri Harekrushna Jena, हेड ऑफ़ मेन्टेनेंस श्री अजीत प्रताप सिंह, हेड ऑफ़ ऑपरेशन श्री अरुण कुमार सिंह और हेड ऑफ़ HR श्री प्रशांत समल ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया और आने वाले नेशनल टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की सुभकामना दी और आगे दिव्यांग खिलाडियों को उनके खेल के विकाश के लिये हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और आगे ntpc ग्राउंड में नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन करने में अपने सहयोग का आश्वाशन दिया।

इस अवसर पर बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान आसीत कुमार सिंह ने अपने पूरी टीम और डिफरेंटली अबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार की ओर से बाढ़ एनटीपीसी के अधिकारिओं का आभार व्यकत किया।



Post Comment