BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी में नमन गौरव के शानदार शतक से नालंदा ने नवादा को हराया।
नालंदा : बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 सीनियर मेंस ट्रॉफी मगध जोन मे नालंदा की नवादा पर 83 रन से आसान जीत ।आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 की शुरूआत बीसीए सीनियर मेंस ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत एस एस सी सी खेल मैदान पावापुरी मे किया गया आज का मैच नालंदा बनाम नवादा के बीच खेला गया।

नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान नमन गौरव के शतक 110 रन, अंकित नाबाद 87, कुश 49 तथा अर्णव किशोर 45 रन की मदद से 50 ओवर मे 7 विकेट खोकर 341 रन बनाया। नवादा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुंदर्शन 58 रन पे 3 विकेट, आदर्श 59 पर 2 तथा अनुराग ने 52 रन पे 2 विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलने उतरी नवादा की शुरुआत कुछ अच्छी नही रही नवादा के बल्लेबाज लगातार विकेट गवाते रहे। नवादा की ओर से सुमन तथा आदर्श की जोड़ी ने अच्छी बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए नवादा को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। नवादा ने 9 विकेट खोकर 259 रन बनाये जिसमे सुमन सौरव ने 88 रन विवेक ने 54 रन, आदर्श 43 रन, निशांत ने 21 रन बनाये।नालंदा की ओर से गेंदबाज आदर्श तथा आदित्य ने क्रमशः दो दो विकेट लिए वहीँ सुमन, नमन तथा मनीष ने एक एक विकेट अपने नाम किया।
इस मौके पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ़ पिंटू दा क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार नवादा सचिव मनीष राज, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव बीसीए ऑब्जरवर राजीव रंजन समाज सेवी क्रांति कुमार डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा अंकित राज विकास मयूरेश्वर विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
इन्पायरिंग की भूमिका बी सी ए पैनल अम्पायर राजीव कुमार तथा नीरज कुमार ने निभाया।मैच के मैन ऑफ द मैच नालंदा के नमन गौरव को दिया गया।कल दिनांक 23-02-2026 को शेखपुरा बनाम नवादा मैच खेला जायेगा।



Post Comment