बीसीए सीनियर वनडे में सुधांशु के पंजे से बेगूसराय ने समस्तीपुर को हराया
बेगूसराय : सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे (हेमन ट्रॉफी)ट्रॉफी के आज तीसरे दिन का मुकाबला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में बेगूसराय बनाम समस्तीपुर के बीच खेला गया। जिसमें बेगूसराय ने समस्तीपुर को 9 विकेट से हराया।

बेगूसराय के कप्तान दानिश आलम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 22 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 134 रनो पर सिमट गई।समस्तीपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान गिरधर ने 48 रन और राहुल ने 28 रन का योगदान दिया। वही बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट सुधांशु ने 5 और सुमित ने 4 विकेट प्राप्त किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने लक्ष्य को 1 विकेट खोकर 20 ओवर में आसानी से प्राप्त कर लिया। बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान अमित राधे ने नाबाद 56 गेंद में 66 रन और अतुल प्रकाश ने 30 गेंद में 41 रनों की नाबाद पारी खेली। वही समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मात्र 1 विकेट सुमन ने प्राप्त किया।

शानदार गेंदबाजी करने वाले बेगूसराय के गेंदबाज सुधांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश और कृष्ण मोहन पप्पू के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दिया कि बीसीए मेंस सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी का अगला मुकाबला 24 फरवरी को सुपौल बनाम सहरसा के बीच खेला जाएगा। इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।



Post Comment