Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : सचिन के पंजे से गोपालगंज ने वेस्ट चम्पारण को 6 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। जिसमे आज गोपालगंज बनाम पश्चिम चम्पारण ( यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम, पटना) मैच में गोपालगंज ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

पश्चिम चम्पारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 89 रन बनाया। बल्लेबाजी में उज्जवल पाण्डेय ने 27 रन, आयुष कुमार 17 रन, कमरान साह ने 13 रन बनाया। गोपालगंज की गेन्दबाजी में सचिन कुमार सिंह 4.2 ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट चटकाया। कप्तान उत्कर्ष और अमोद यादव को 2-2 विकेट और रिंकल को 1 विकेट मिला।

गोपालगंज ने 13.3 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रशांत श्रीवास्तव ने नाबाद 29 रन, बिकास चौधरी ने 16 और सचिन कुमार सिंह ने 20 रन बनाया।पश्चिम चम्पारण की गेन्दबाजी में प्रभात कुमार गुप्ता को 2 विकेट और हिमांशु तिवारी को 1 विकेट मिला।

Post Comment