Loading Now
×

बीसीए सीनियर वनडे ट्रॉफी(मगध जोन)मे शेखपुरा ने नवादा को 5 विकेट से हराया ।

नालंदा :आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी मगध जोन का दूसरा मैच नवादा बनाम शेखपुरा के बीच एसएससीसी खेल मैदान पावापुरी मे खेला गया।

नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान दीपक के शतक 103 रन, अमन 26, शुदर्शन 24, सुमन 22 तथा आदर्श 18 रन की मदद से 44.4 ओवर मे 10 विकेट खोकर 248 रन बनाये। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवाज़ खान 54 रन पे 3 विकेट, रशमी 24 पर 2 तथा सूरज विजय ने 42 रन पे 4 विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। शेखपुरा ने 46 ओवर मे 5 विकेट खोकर लक्ष हासिल कर लिया। जिसमे अंकुश राज ने 72 रन मंजीत ने 62 रन, अमन 33 रन, शुभम ने 20 रन बनाये।
नवादा की ओर से गेंदबाज़ विवेक कुमार ने 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया।

इस मौके पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ़ पिंटू दा क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार नवादा सचिव मनीष राज, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव बीसीए ऑब्जरवर राजीव रंजन डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

इन्पायरिंग की भूमिका बी सी ए पैनल अम्पायर राजीव कुमार तथा नीरज कुमार ने निभाया।मैच के मैन ऑफ द मैच शेखपुरा के सूरज विजय को दिया गया।कल दिनांक 24-02-2026 को शेखपुरा बनाम गया का मैच खेला जायेगा।

Post Comment