BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : कटिहार ने मधेपुरा को 9 विकट से पराजित किया।
पूर्णिया : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। जिसमे मधेपुरा बनाम कटिहार ( विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड, पूर्णिया) मैच में कटिहार ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।

मधेपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर ने 10 विकेट पर 127 रन बनाया। बल्लेबाजी में निहाल राज 27 रन, कप्तान अस्मित राज 23 रन और जीशु कोरैशी ने 14 रन बनाया।कटिहार की गेन्दबाजी में हर्ष नंदा 7 ओवर 1 मेडन 44 रन 3 विकेट तथा आयुष और खालिद को 2-2 विकेट एवं पीटर मरदी, मयंक और हज़रत अली को 1-1 विकेट मिला।
कटिहार ने 10.4 ओवर में 1 विकेट पर 129 रन बनाया। बल्लेबाजी में अश्विनी कुमार 49 रन तथा अंकित सिंह नाबाद 49 रन और कप्तान सूरज कुमार ने नाबाद 16 रन बनायामधेपुरा की गेन्दबाजी में जीशु कोरैशी को 1 विकेट मिला।



Post Comment