Loading Now
×

बीसीए सीनियर वनडे ट्रॉफी : नवादा ने गया को 3 विकेट से हराया ।

नालंदा : आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी मगध जोन का पांचवा मैच नवादा बनाम गया के बीच एसएससीसी खेल मैदान पावापुरी मे खेला गया।

गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाये जिसमे यशराज ने 46 रन, रंजन ने 33 रन ,गौरव 31 रन,मंगल 23 रन तथा अभिषेक 17 रन बनाये। नवादा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्णव ने 61 रन रन देकर 4 विकेट, सुदर्शन ने 36 रन देकर 3 तथा सागर ने 42 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए नवादा की टीम को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा और अंत में नवादा 3 विकेट से ये मैच जीत पाया। नवादा की टीम ने 47.4 ओवर मे अपने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर किया । जिसमे सुमन सौरभ ने 62 रन दीपक ने 41 रन, निशांत ने 38 रन, हर्ष ने 32 रन, अनुराग ने 21 रन तथा शुदर्शन ने 14 रन का योगदान दिया । गया की ओर से गेंदबाज़ गौरव ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए, गौतम ने 38 रन पे 2 विकेट और निक्कू, मंगल तथा प्रीतम ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

इस मौके पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ़ पिंटू दा क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव बीसीए ऑब्जरवर केशव कुमार डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

इन्पायरिंग की भूमिका बी सी ए पैनल अम्पायर राजीव कुमार तथा नीरज कुमार ने निभाया।मैच के मैन ऑफ द मैच नवादा के अर्णव यादव को दिया गया।कल दिनांक 28-02-2026 को नालंदा बनाम गया का मैच खेला जायेगा।

Post Comment