Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : विकाश यादव के नाबाद शतक से भागलपुर ने लखीसराय को हराया।

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। जिसमे भागलपुर बनाम लखीसराय (संदिश कम्पाउंड, भागलपुर) मैच में भागलपुर ने 206 रनों से जीत दर्ज की।

भागलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 353 रन बनाया। बल्लेबाजी में विकाश यादव ने 150 गेंद में 16 चौका 2 छक्का लगाकर नाबाद 159 रन की पारी खेली। कप्तान बासुकीनाथ मिश्रा 60 गेंद में 6 चौका 3 छक्का लगाकर 71 रन और सूर्या ने 38 रन बनाया।लखीसराय की गेन्दबाजी में रवि और प्रणव को 2-2 विकेट एवं अमन को 1 विकेट मिला।

लखीसराय ने 32.2 ओवर में 10 विकेट पर 147 रन बनाया। बल्लेबाजी में रवि सिंह 34 रन, आयुष ने 31 और अंकित ने 24 रन बनाया।भागलपुर की गेन्दबाजी में सचिन दिलीप कुमार 6 ओवर 39 रन 4 विकेट तथा सूर्य और कुणाल को दो-दो विकेट मिला।

Post Comment