Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी :दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को शानदार 3 विकटों से हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पुरुष सीनियर वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मुजफ्फरपुर व दरभंगा के बीच खेला गया , जिसमें दरभंगा की टीम ने शानदार 3 विकटों से जीत दर्ज की।

इस मैच में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सोनू के 45 रन ,विशाल के 44 तथा आदित्य के 29 रन के बदौलत सभी विकेट खोकर 48.2 ओवरों में 164 रन ही बना सकी । दरभंगा की तरफ से त्रिपुरारी,मनीष,अनुराग तथा अल्तमिश ने 2-2 वही मयंक ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं दरभंगा की टीम महज 45.1 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । दरभंगा की तरफ से आयुष ने 39,अंकित ने 23,मयंक ने 39 तथा अनुराग ने 11 रनो का योगदान दिया । मुजफ्फरपुर की ओर से विशाल ने 3,वासुदेव और राहुल ने 2-2 विकेट चटकाए। दरभंगा के मयंक के शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा सुनील कुमार सिंह, ऑब्जर्वर कुमार मृदुल तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभिषेक उपस्थित थे। कल दरभंगा व मधुबनी के बीच मुकाबला खेला जाएगा ।

Post Comment