BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : सरमन निगरोध का शतक पूर्णिया को नहीं बचा पाई हार से, कटिहार जीता।
पूर्णिया : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। पूर्णिया बनाम कटिहार (विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड, पूर्णिया) मैच में कटिहार ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

पूर्णिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 245 रन बनाया। बल्लेबाजी में सरमन निगरोध 139 गेंद में 16 चौका 3 छक्का लगाकर नाबाद 134 रन और आकिब रेज़ा ने 45 रन बनाया।कटिहार की गेन्दबाजी में खालिद आलम 10 ओवर 1 मेडन 23 रन 5 विकेट, आनंद यादव को 2 विकेट और आयुष कुमार को 1 विकेट मिला।
कटिहार ने 46.3 ओवर में 249 रन बनाया। बल्लेबाजी में अश्विनी कुमार 81 गेंद में 9 चौका 1 छक्का लगाकर 68 रन, अभिषेक कुमार नाबाद 47 रन और मयंक पामनानी 43 रन बनाया।पूर्णिया की गेन्दबाजी में शिशिर को 2 विकेट तथा विशाल और आमिर को 1-1 विकेट मिला।



Post Comment