Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : आर्यन शतक से चुके पर गोपालगंज 3 विकेट से जीता।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। जिसमे सिवान बनाम गोपालगंज (मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना) 45 ओवर के इस मैच में गोपालगंज ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।

सिवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 9 विकेट पर 256 रन बबाया। बल्लेबाजी में पवन कुमार राय 110 गेंद में 10 चौका 3 छक्का लगाकर 93 रन बनाया, वशल कुमार सिंह ने 47 रन और मनीष गिरी ने 28 रन बनाया।

गोपालगंज की गेन्दबाजी में सचिन कुमार सिंह 9 ओवर 56 रन 3 विकेट तथा प्रशांत कुमार को 2 विकेट एवं राहुल, प्रशांत और कप्तान उत्कर्ष को 1-1 विकेट मिला।

गोपालगंज ने 37.1 ओवर में 7 विकेट पर 258 रन बनाया। बल्लेबाजी में आर्यन राज 97 गेंद में 12 चौका 3 छक्का लगाकर 99 रन बनाया, सचिन कुमार सिंह ने 43 रन और बिकास चौधरी ने 29 रन।सिवान की गेन्दबाजी में शाब्बीर खान 9 ओवर 66 रन 4 विकेट तथा मनीष और विशाल को 1-1 विकेट मिला।

Post Comment