Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : भोजपुर ने बक्सर को 9 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए।बक्सर बनाम भोजपुर (DLS ग्राउंड सदिसोपुर, पटना) मैच में भोजपुर ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।

बक्सर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवर में 10 विकेट पर 174 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान निखिल कात्यान ने 28 गेंद में 9 चौका 1 छक्का लगाकर 52 रन बनाया। अरुण यादव ने 44 और ब्रजेश यादव ने 29 रन बनाया।

भोजपुर की गेन्दबाजी में समरेश सिंह 8.3 ओवर 26 रन 4 विकेट और अंकित सिंह 8 ओवर 24 रन 3 विकेट चटकाया। राहुल, परम और अर्जुन को 1-1 विकेट मिला।

भोजपुर ने 22.4 ओवर में 1 विकेट पर 175 रन बनाया। बल्लेबाजी में हृदया नन्द सिंह ने 47 गेंद में 7 चौका 4 छक्का लगाकर 74 रन, प्रकाश सिंह ने 75 गेंद में 8 चौका लगाकर नाबाद 72 रन और अंकीत राज ने 18 बनाया।बक्सर की गेन्दबाजी में सूर्या प्रताप सिंह ने 1 विकेट हासिल किया।

Post Comment