Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को शानदार 102 रनों से हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पुरुष सीनियर वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मधुबनी व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया , जिसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने शानदार 102 रनों से जीत दर्ज की।

इस मैच में मधुबनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही मुजफ्फरपुर पहले बैटिंग करते हुए से आर्यन के 53 ,सोनू 45 तथा कुणाल के 35 रन के बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 269 रन ही बना सकी । मधुबनी की तरफ से सर्वाधिक विकाश झा ने 4 आदित्य 3 तथा अरुण ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की तरफ से ऋतिक ने 52,आयुष 31 तथा विकाश कुमार के 35 रन के बावजूद 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी। मुजफ्फरपुर की ओर से शुभम मल ने 6,देवाशीष 1,विशाल ने 1 विकेट चटकाए। मुजफ्फरपुर के शुभम को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा सुनील कुमार सिंह,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभिषेक उपस्थित थे। मिथिला जोन की विजेता टीम दरभंगा तथा उपविजेता सीतामढ़ी रही ।

Post Comment