Loading Now
×

सेंट्रल जोन का चैंपियन बना बेगूसराय साथ ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश ।

  • सेंट्रल जोन का चैंपियन बनकर बेगूसराय पहुंचा क्वार्टर फाइनल में।
  • बीसीए मेंस सीनियर वनडे में बेगूसराय ने खगड़िया को 83 रन से हराया।
  • शानदार शतकीय पारी खेलने वाले बेगूसराय के कप्तान दानिश आलम बने मैन ऑफ द मैच।

बेगूसराय : सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का आखिरी लीग मुकाबला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में बेगूसराय बनाम खगड़िया के बीच खेला गया। जिसमें बेगूसराय ने खगड़िया को 83 रन से हराकर सेंट्रल जोन की चैंपियन बनकर बीसीए मेंस सीनियर ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा।

टॉस खगड़िया ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया वही बेगूसराय की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 4 विकेट खोकर 354 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।जिसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान बेगूसराय टीम के कप्तान दानिश आलम ने शानदार 110 गेंद में 100 रनो की नाबाद पारी खेली वही उनका साथ देते हुए पृथ्वी राज ने 46 गेंद में 88 रन का योगदान दिया।खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट कुंदन, सचिन और गोलू 1-1 विकेट प्राप्त किया।.

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 वे ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 271 रन ही बना सकी। खगड़िया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन का योगदान केश्वर ने 84 कर विश्वजीत ने 35 रन का योगदान दिया ।वहीं बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुधांशु ने 4 और अभिषेक ने 3 विकेट प्राप्त किया।शानदार शतकीय पारी खेलने के लिए दानिश आलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर कृष्ण मोहन पप्पू पर्यवेक्षक राजेश दुबे शाहिद अख्तर निराला कुमार ललन कुमार जितेंद्र कुमार विवेक कुमार मौजूद थे। इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे। क्वार्टर फाइनल मैच की तिथि होली के बाद घोषणा की जाएगी।

Post Comment