महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (एलीट): छत्तीसगढ़ ने बिहार को 224 रनों से हराया।
जयपुर : वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (एलीट) के अंतर्गत गुरुवार को आरसीए अकादमी ग्राउंड, जयपुर में खेले गए मुकाबले में बिहार को छत्तीसगढ़ के खिलाफ 224 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए। जवाब में बिहार की टीम 41 ओवर में 135 रन पर सिमट गई।

छत्तीसगढ़ की ओर से चंद चेलाक ने 83 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली, जबकि मान्शी मौर्या ने 104 गेंदों पर 113 रन बनाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा ऐश्वर्या सिंह ने 55 गेंदों पर 70 रन तथा राधिका नेतल ने 29 गेंदों पर नाबाद 53 रन का योगदान दिया।
बिहार की ओर से गेंदबाजी में तेजेश्वी ने 10 ओवर में 78 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए, जबकि वैदेही यादव ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम की शुरुआत अनुकूल नहीं रही और शुरुआती ओवरों में ही कई विकेट गिर गए। इसके बाद यशिता सिंह ने एक छोर संभालते हुए 93 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल रहे। हालांकि अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके और पूरी टीम 135 रन पर ऑलआउट हो गई।
छत्तीसगढ़ की ओर से गेंदबाजी में तान्या बेरिया ने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए, जबकि साक्षी शुक्ला ने 3 विकेट लेकर बिहार के बल्लेबाजी क्रम पर दबाव बनाए रखा।
इस प्रकार छत्तीसगढ़ की टीम ने मुकाबला 224 रनों से अपने नाम किया। बिहार की टीम आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।



Post Comment