Loading Now
×

स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज,

पटना : राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पीटमास, पटना स्थित मैदान पर The GamePlan Co के द्वारा स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्ञानेश्वर गौतम (बिहार क्रिकेट एसोसिएशन गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर), शक्ति कुमार शोला, जयप्रकाश यादव, सद्दाम हुसैन (प्रमुख), प्रभात कुमार और नेहाल खान की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर अन्य टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य भी उपस्थित थे।

स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला स्किल क्रिकेट एकेडमी और रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब पटना के बीच खेला गया। रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब पटना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम 17.1 ओवरों में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी स्किल क्रिकेट एकेडमी, पटना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।इस मुकाबले का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार शक्ति कुमार शोला के द्वारा वीर प्रताप को प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर :

रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब – 87/10 (17.1 ओवर)

शंभू कुमार : 35 (25 बॉल)

करण कुमार : 12 (10 बॉल)

गेंदबाजी :

वीर प्रताप : 4/14

आयुष आलोक : 2/13

ओम प्रकाश : 2/18

स्किल क्रिकेट एकेडमी, पटना – 88/2 (10.5 ओवर)

अक्षित सिंह : 28 (29 बॉल)

राहुल राज : 32 (24 बॉल)

गेंदबाजी :

मयंक : 1/10

Post Comment