दरभंगा को हराकर नालंदा BCA सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में।
पटना : आज दिनांक 8 मार्च 2026 को बिहार क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफ के क्वाटर फाइनल मैच नालंदा बनाम दरभंगा के बीच खेला गया जिसमे नालंद ने दरभंगा को पांच विकेट से हराकर सेमीफइनल में प्रवेश किया।
मोईनुल हक़ स्टेडियम, पटना में खेले गए इस मैच में नालंदा के कप्तान नमन गौरव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।दरभंगा ने पहले ने बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाये जिसमे अलयूष लोहारिका ने 61 रन, मयंक ने नाबाद 56 रन, प्रिपुरारी केशव ने 45 रन, अनुराग 26 तथा अल्तामिस ने 13 रन बनाये। नालंदा के गेंदबाज आदित्य राज ने 47 रन पे 2 विकेट, मनीष राज ने 36 रन पे 2 विकेट, सुमन सौरभ, कुंदन और आकाश राज ने क्रमशः एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए नालंदा की टीम ने कप्तान नमन गौरव के जुझारू 97 रन की मदद से 43 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष हासिल कर लिया। नालंदा की ओर से बल्लेबाज नमन गौरव ने 97 रन, कुंदन ने 43 रन, अंकित राज ने 41 ने, खुश कुमार नाबाद 21 ने तथा अर्णव किशोर ने 11 रन का योगदान दिया।दरभंगा की ओर से गेंदबाज़ मणिकांत ने 31 रन पे 2 विकेट प्राप्त किये वहीँ मयंक, अल्तामिस तथा मनीष ने एक एक विकेट अपने नाम किया।
इस मौके पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी सह नालंदा सीनियर टीम के कोच संजय कुमार उर्फ़ पिंटू दा क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, टीम मैनेजर सिद्धार्थ आनंद, मिडिया प्रभारी संतोष पांडेय, डॉक्टर संजय इत्यादि मौजूद रहे।

मैच के मैन ऑफ द मैच नालंदा के कप्तान नमन गौरव को दिया गया।सेमीफइनल मैच 13 मार्च को बेगूसराय बनाम भागलपुर के विजेता से मोईनुल हक़ स्टेडियम, पाटन में होगा।



Post Comment