Loading Now
×

बिहार के क्रिकेटरो के लिए काशी प्रीमियर लीग का ट्रायल 22-23 मार्च को पटना में

पटना 09 मार्च : बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए एक शानदार आईपीएल जैसे क्रिकेट खेलने और अपने हुनहर से पहचान बनाने का मौका है। यह मौका दे रहा है काशी प्रीमियर लीग।

काशी प्रीमियर लीग(KPL) के तहत 22-23 मार्च 2026 को पटना के अल्फ़ा स्पोर्ट्स अकादमी होने जा रहा है। अपने ट्रायल के प्रदर्शन के दम पर KPL में जगह बना सकते है बिहार के क्रिकेटर। इस ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में बिहार और झारखंड से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके Samar Quadri होंगे।

KPL जो एक इंडिया-लेवल प्रोफेशनल क्रिकेट लीग है जिसका टीवी और OTT प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। लीग का मकसद राज्य और देश के दूर-दराज के इलाकों में छिपे क्रिकेट टैलेंट को खोजकर उन्हें एक नेशनल प्लेटफॉर्म देना है। अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में, प्लेयर्स को प्रोफेशनल क्रिकेट के लेवल को समझने और खुद को साबित करने का एक शानदार मौका मिलेगा।

ट्रायल में भाग लेने वाले बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी अपनी स्किल्स दिखाने के लिए अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी पटना में 22-23 मार्च 2026 को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करेंगे और सिर्फ के आधार पर ही काशी प्रीमियर लीग(KPL) में सीधे एंट्री मिल जाएगी। ट्रायल में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करें : https://www.kplkashi.com पर।

 

 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment