BCA इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट सेंट्रल जोन : सुपौल ने सहरसा को 8 विकेट से हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 10 मार्च 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के पहले दिन, पहले मुकाबले में सुपौल ने सहरसा को 8 विकेट से हराया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 46 ओवर में 254 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान सीतांशु ने 37 और आयुष ने 36 रन का योगदान दिया वहीं सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट अनमोल ने 4 विकेट और दिवाकर झा ने 3 विकेट प्राप्त किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम ने लक्ष्य को आसानी से 31 ओवर में 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान गगन ने 74 रन सुशांत ने 57 रन वही अमन ने नाबाद 52 रन का योगदान देते हुए टीम को पहली जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष और न्यूटन ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। शानदार बल्लेबाजी करने वाले गगन को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि बेगूसराय जिला अंडर – 23 टीम की घोषणा 11 मार्च को किया जाएगा वही 11 मार्च का मुकाबला सुपौल बनाम समस्तीपुर के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर राघव ठाकुर और अमरेंद्र पांडे थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।




Post Comment