BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : भोजपुर को 54 रनों से हराकर कटिहार सेमीफाइनल में।
पटना : मोइन-उल-हक स्टेडियम में आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26 के अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कटिहार ने भोजपुर को 54 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार की टीम ने 47.5 ओवरों में 10 विकेट पर 225 रन बनाया। बल्लेबाजी में टीम की ओर से कप्तान सूरज कुमार ने 109 गेंद में 5 चौका 2 छक्का लगाकर 76 रन बनाया। अश्विन कुमार 46 रन और अंकित सिंह ने 25 रन बनाया।
भोजपुर की गेन्दबाजी में विवेक यथार्थ ने 6 ओवर 42 रन 3 विकेट और समरेश सिंह ने 10 ओवर 34 रन 3 विकेट चटकाया तथा अंकित सिंह को 2 विकेट और राहुल कुमार और परमजीत सिंह को 1-1 विकेट मिला।

भोजपुर ने 44 ओवर ने 10 विकेट पर 171 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान सागर तिवारी 33 रन, परम जीत ने 24 रन और अर्जुन ने 21 रन बनाया।कटिहार की गेन्दबाजी में आयुष कुमार 9 ओवर 29 रन 3 विकेट और 9 ओवर 1 मेडन 29 रन 3 विकेट हर्ष नंदा और खालिद आलम को 2-2 विकेट मिला।
अब इस टूर्नामेंट का अगला मुकाबला पहला सेमीफइनल का इसीलिए ग्राउंड पर 12/03/2026 को ईस्ट चम्पारण बनाम कटिहार के बीच खेला जाएगा।





Post Comment