यूनिटी कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: अभिनव के अर्धशतक से खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की 9 विकेट से जीती
- अभिनव अकेला बने प्लेयर ऑफ द मैच
पटना : राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, पीटमास स्थित मैदान पर The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला स्किल क्रिकेट अकादमी और खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्किल क्रिकेट अकादमी की टीम 22.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी।स्किल क्रिकेट अकादमी की ओर से आयुष गुप्ता ने 49 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली। वहीं हर्षित सिंह ने 28 गेंदों में 24 रन और किशन ने 8 गेंदों में तेज़ 21 रन का योगदान दिया।
खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में अमन शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि अमन कुमार को 1 विकेट मिला।
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 22.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया।
खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से अभिनव अकेला ने 65 गेंदों में नाबाद 87 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा अमन कुमार ने 37 गेंदों में 38 रन और शुभम सम्राट ने 32 गेंदों में 23 रन बनाए।
स्किल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में राहुल राज को 1 विकेट मिला।इस मैच में शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन के लिए अभिनव अकेला को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
संक्षिप्त स्कोर:
स्किल क्रिकेट अकादमी: 158/10 (22.3 ओवर)
आयुष गुप्ता – 51 (49)
हर्षित सिंह – 24 (28)
किशन – 21 (8)
गेंदबाज़ी:
अमन शर्मा – 4/25
अमन कुमार – 1/25
खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी: 160/1 (22.1 ओवर)
अभिनव अकेला – 87* (65)
अमन कुमार – 38 (37)
शुभम सम्राट – 23 (32)
गेंदबाज़ी:
राहुल राज – 1/22




Post Comment