Loading Now
×

BCA U-23 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट :मो आलम व आदित्य का नाबाद शतक,समस्तीपुर जीता।

  • सेंट्रल जोन के दूसरे मुकाबले में समस्तीपुर ने सुपौल को 9 विकेट से हराया।

बेगूसराय : आज दिनांक 11 मार्च 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के दूसरे मुकाबले में समस्तीपुर ने सुपौल को 9 विकेट से हराया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 42 ओवर में 251 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें सुपौल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान जयवर्धन ने 95 गेंद में 110 रनो की पारी खेली वही गुलशन ने 34 गेंद में 57 रन का योगदान दिया।

वहीं समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राहुल ने 4 विकेट और सुमन ने 3 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने मो आलम और आदित्य के नाबाद शतक के बदौलत लक्ष्य को आसानी से 30 ओवर में 1 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान मो आलम ने 73 गेंद में नाबाद 107 रन और आदित्य ने 96 गेंद में 102 रन नाबाद बनाकर टीम को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते मात्र 1 विकेट मो सजदा ने प्राप्त किया। शानदार बल्लेबाजी कर शानदार शतक लगाने वाले मो आलम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश और समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सोनू झा ने संयुक्त रूप से दिया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 12 मार्च का मुकाबला खगड़िया बनाम समस्तीपुर के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर राघव ठाकुर और अमरेंद्र पांडे थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment