Loading Now
×

BCA U-23 वनडे ट्रॉफी : कैमूर ने औरंगाबाद को 1 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए जिसमे औरंगाबाद बनाम कैमूर (DL सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदिसोपुर) मैच में कैमूर ने 1 विकेट से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए औरंगाबाद ने 46.2 ओवर में 10 विकेट पर 191 रन बनाया। बल्लेबाजी में बिमार्श कुमार 43 रन, कप्तान आयुष राज 47 रन और प्रिंस वर्मा ने 20 रन बनाया।कैमूर की गेन्दबाजी में दीवान खान 9 ओवर 42 रन 4 विकेट तथा अमित और कप्तान अनुभव को 2-2 विकेट एवं अजयवीर को 1 विकेट मिला।

कैमूर ने 47.1 ओवर में 9 विकेट पर 192 रन बनाया। बल्लेबाजी में अजयवीर सिंह 68 गेंद में 4 चौका 1 छक्का लगाकर 53 रन बनाया, तौफ़ीक़ अलीम ने 27 रन और राजू शर्मा ने 24 रन बनाया।औरंगाबाद की गेन्दबाजी में प्रभात सिंह 10 ओवर 1 मेडन 33 रन 4 विकेट, तथा कप्तान आयुष राज को 2 विकेट एवं नंदन, और सोनल को 1-1 विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment