BCA अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : गोपालगंज ने वैशाली को 172 रनों के बड़े अंतर से हराया।
वैशाली : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए जिसमे गोपालगंज बनाम वेस्ट चम्पारण (JP सिन्हा स्टेडियम, वैशाली) मैच में गोपालगंज ने 172 रन से जीत दर्ज की।
गोपालगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाया। बल्लेबाजी में अंकित यादव 55 गेंद में 4 चौका 5 छक्का लगाकर 70 रन, आयुष्मान श्रीवास्तव 46 गेंद पर 5 चौका 4 छक्का लगाकर 54 रन और कप्तान आर्यन राज 40 गेंद पर 5 चौका 4 छक्का लगा कर 54 रन बनाया।वेस्ट चंपारण की गेंदबाजी में आयुष कुमार 10 ओवर 83 रन 3 विकेट तथा अभिषेक यादव को 2 विकेट एवं प्रभात और दिनेश साह को एक-एक विकेट मिला।
वेस्ट चंपारण में 37.4 ओवर में 10 विकेट पर 179 रन बनाया। बल्लेबाजी में सूर्यांश राज 46 आयुष और अंकुर कुमार ने क्रमशः 23-23 रन बनाया।गोपालगंज की गेंदबाजी में अमजद अली 6 ओवर 17 रन 3 विकेट तथा मेहंदी सूरज और नयाज़ को 2-2 विकेट मिला एवं प्रिंस कुमार को 1 विकेट मिला।




Post Comment