Loading Now
×

BCA अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : कप्तान के शानदार प्रदर्शन से जहानाबाद विजयी

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए जिसमे अरवल बनाम जहानाबाद (यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड बिक्रम, पटना) मैच में जहानाबाद ने 6 विकेट से दर्ज की।

अरवल ने 44.3 नंबर में 10 विकेट पर 164 रन बनाया बल्लेबाजी में दिनेश गुप्ता 33 रन, आदित्य आनंद 31 रन और शांतनु ने 28 रनों की पारी खेली।जहानाबाद की गेंदबाजी में कप्तान कुमार श्रेय 10 ओवर 1 मेडन 33 रन 4 विकेट चटकाया। आयुष और कुंदन को दो-दो विकेट मिला तथा नीतिश सिंह को एक विकेट मिला।

जहानाबाद में 26.4 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में कप्तान कुमार श्रेय 46 गेंद पर 7 चौका 4 छक्का लगाकर 66 रन, कुमार शुभम 22 और सौरभ कुमार ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली।अरवल की गेंदबाजी में आदित्य कुमार को दो विकेट और दीपेश गुप्ता को एक विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment