बीसीए मेन्स अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : कुणाल के शानदार प्रदर्शन से खगड़िया की टीम विजयी।
- ऑलराउंडर खेल के प्रदर्शन के लिए खगड़िया के कुणाल बने मैन ऑफ द मैच।
- सेंट्रल जोन के तीसरे मुकाबले में खगड़िया ने समस्तीपुर को 70 रन से हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 12 मार्च 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के तीसरे मुकाबले में खगड़िया ने समस्तीपुर को 70 रनो से हराया।
टॉस जीतकर समस्तीपुर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया वही खगड़िया की टीम बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 8 विकेट खोकर 327 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें खगड़िया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान हर्षित ने 53 गेंद में 94 रन और कुणाल ने 71 गेंदों में 74 रनों का योगदान दिया।
वहीं समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राहुल ने 3 विकेट और आयुष ने 2 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम 50 ओवर खेलते हुए 8 विकेट खोकर 257 रन ही बना सकी।जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान श्लोक ने 87 रन और देवांश ने 71 रन का योगदान दिया। खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय ने 3 विकेट और हसनैन ने 2 प्राप्त किया। शानदार आलराउंडर खेल के प्रदर्शन करने वाले खगड़िया के कुणाल मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज कृष्ण मोहन पप्पू ने संयुक्त रूप से दिया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 14 मार्च का मुकाबला सुपौल बनाम खगड़िया के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर राघव ठाकुर और अमरेंद्र पांडे थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।




Post Comment